फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape by given drug

चाय में नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 27 Aug 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
rape by given drug
बालबेहट। कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम की विवाहिता महिला ने एक युवक पर चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने एवं जेवरात लूटने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। अपने शिकायती पत्र में पीड़िता ने अवगत कराया कि वह जन्माष्टमी पर अपने एक रिश्तेदार के यहां चंदेरी गई थी। उसके गांव के समीप का रहने वाला एक युवक वहां गया और बोला कि तुम्हारे पति बस स्टैंड पर खड़े हैं। जिस पर वह तैयार होकर उसकी गाड़ी पर बैठकर अपनी सुसराल आने लगी। इसके बाद उसने मुुझे एक स्थान पर चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और रात में एक स्थान पर रोककर दुष्कर्म किया। जेवरात छीन लिए और विरोध करने पर मारा पीटा। इसकी जानकारी उसने अपने पति एवं अन्य परिजनों को दी। जब उसके परिजनों ने आरोपी से जानकारी ली तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर आरोपी ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र से बाहर का होने के कारण उसे उसी क्षेत्र में देने की बात कहते चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed