फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape attampt, complaint to sp

कट्टा के बल पर महिला से बलात्कार के प्रयास का आरोप

Tue, 25 Aug 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
rape attampt, complaint to sp
police2 - फोटो : police2
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए तमंचे का भय दिखाकर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बार के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 अगस्त की रात को करीब दस बजे जब वह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में सो रही थी तो उसी समय गांव के तीन लोग आए और नशेनी(सीढ़ी) से चढ़कर उसके कमरे में पहुंच गए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचे का भय दिखाया, वह चिल्लाई तो एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर डाली, जिससे उसके दांत टूट गए। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के कमरे में सो रही उसकी जेठानी जागकर वहां पहुंची तो उक्त सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। उसके पति विकलांग है, जिस पर वह अपने जेठ के साथ थाना बार पहुंची और शिकायत की, तो थाने में आरोपियों के खिलाफ मात्र एनसीआर दर्ज कर ली गई। उसने आरोप लगाया कि उसका चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed