फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ranrao, shabby road, mud filled

कीचढ़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं मोहल्लावासी

Tue, 24 Aug 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ranrao, shabby road, mud filled
रनगांव का सचिबालय की दीवाले हुयी खसता हाल - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कस्बा से सटे ग्राम रनगांव में हसरी मार्ग पर स्थित खचना मोहल्ला जाने वाला रास्ता खस्ताहाल है। रास्ते में जमा दूषित पानी और गंदगी से कीड़े मकोड़े निकल रहे हैं। लोगों को मजबूर होकर गंदगी से निकलना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण सचिवालय भी जर्जर हालत में बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन लगातार सफाई अभियान चलाकर जलभराव को नष्ट करने का निर्देश दे रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे लोग गंदगी और रास्तों में जलभराव से परेशान हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति ग्राम रनगांव के मोहल्ला खचना की भी बनी हुई है। जहां पर ग्रामीण सचिवालय को जाने वाला रास्ता कच्चा है। जिस पर बारिश के दौरान कीड़े निकलने से रात्रि में काटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सचिवालय तक जाने वाले रास्ते पर सीसी मार्ग या एपेक्स लगवाने की मांग की है।
घर को जाने वाला रास्ता कीचड़ और गंदगी से भरा पड़ा है। पानी भरने से सांप-बिच्छु निकलते रहते हैं। ऐसे में कीड़े मकोड़े काटने का भय बना रहता है। - धर्मी
मोहल्ला से ग्रामीण सचिवालय तक जाने के लिए पक्का मार्ग नहीं है। सचिवालय भी खंडहर में बदलता जा रहा है, कई बार सड़क को मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। - भगवत

ग्राम पंचायत रनगांव के ग्रामीण सचिवालय की मरम्मत का कार्य चल रहा है, सचिवालय को जाने वाले रास्ते पर बारिश के मौसम के बाद सीसी मार्ग करवा दिया जाएगा। - महेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी

कच्ची सड़क कीचड़ में तबदील

कच्ची सड़क कीचड़ में तबदील- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed