फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rameswaram and shakti poojan

रामेश्वरम व शक्ति पूजन के साथ शुरू हुआ विजयदशमी का पर्व

Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
rameswaram and shakti poojan
रामेश्वरम मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते राम लक्ष्मण व हनुमानजी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विजय दशमी पर्व पर शुक्रवार को गोविंदनगर स्थित रामलीला मैदान में रावण वध के मंचन के साथ ही रावण का पुतला दहन किया जाएगा, इससे पूर्व समिति के नेतृत्व में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के स्वरूपों द्वारा काली बऊआ मंदिर में शक्ति पूजन किया गया। रामादल द्वारा सेतु बंध पहुंचकर रामेश्ववरम पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

विजयादशमी पर्व का शुभारंभ बुधवार को श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा किया गया। समिति द्वारा सर्वप्रथम चौबयाना स्थित काली बऊआ मंदिर में शक्ति की पूजा एवं श्रीरघुनाथजी की पूजा की गई। जिसमें राजू पंडित ने मंत्रोचारण किया। इसके उपरांत समिति द्वारा मां काली को प्रसाद अर्पित किया गया और संपूर्ण विश्व महामारी से मुक्त हो इसकी कामना की गई। फिर नदी पुल पर स्थित श्रीसेतुबंध रामेश्वरम मंदिर पर पंडित रामकृष्ण शास्त्री के द्वारा भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक कराया गया। इससे पूर्व सभी रामादल भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूप रथ पर सवार होकर श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर चौबयाना से गाजे बाजे के साथ रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, चौक, आजाद चौक होते हुए शहजाद नदी के पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. प्रवीण सक्सेना महामंत्री श्यामा कांत चौबे, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, अमित तिवारी, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर, रत्नेश तिवारी, चंद्रभान सिंह, उदल सिंह, राम सिंह, महेश सिंह, अवधेश कौशिक, हरिमोहन चौरसिया, धर्मेंद्र चौबे, राकेश तानियां, शिवकुमार शर्मा, ललित कौशिक, गोलू चौबे, मुन्ना त्यागी सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed