फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rally brought importance of yoga

रैली निकालकर योग का महत्व बताया

Mon, 19 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rally brought importance of yoga
yoga - फोटो : demo
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती मोहल्ला निवासी एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये न दे पाने के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

मूलरूप से नाराहट थाना क्षेत्र के बमराना गांव निवासी परशुराम नई बस्ती में किराए पर कमरा पत्नी राजुकमारी (32) के साथ रहते हैं।
परशुराम के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात राजकुमारी की जेठानी की बेटी की शादी थी। घर के  सभी सदस्य समारोह में शामिल होने गए थे। राजकुमारी घर में वह अकेली थी। रात साढ़े नौ बजे के करीब घर पहुंचे पति ने देखा कि राजकुमारी फंदे पर लटक रही थी। पति ने तत्काल उसे नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। मृतक राजकुमारी के पिता कृपाशंकर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मेरी बेटी का पति और उसके परिवार के लोग आए दिन दो लाख रुपयों की मांग करते रहते थे। गरीब होने के कारण मैं रुपये नहीं दे पाया। इससे आए दिन राजकुमारी के साथ मारपीट करते थे। राजकुमारी ने एसपी को पहले भी मारपीट करने का प्रार्थनापत्र दिया था। प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार की शाम मेरा बेटा मनोहर और नातिन अनामिका के साथ मैं सिद्धन रोड पर शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे जब हम लोग घर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग घर से भागते दिखे। इसके बाद जब हम लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां राजकुमारी का शव पड़ा था और उसके गले पर निशान थे। इससे लग रहा है कि मेरी बेटी की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या की है।


दो दिन पहले दिया था प्रार्थनापत्र
मृतका राजकुमारी ने शुक्रवार को ही थाना दिवस में प्रार्थनापत्र देकर पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। एसपी को संबोधित ज्ञापन में राजकुमारी ने बताया था कि शनिवार को उसका पति और उसके दोस्त शराब पीकर घर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। राजकुमारी ने लिखा कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है और घर नहीं आने देता है। घर आने पर जान से मारने की धमकी देता है। शराब में पति ने पूरी जमीन जायदाद भी बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed