फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain and lightning storm is stalled

बारिश व आंधी से ठप रही बिजली

Wed, 24 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए, बाईपास स्थित 33 केवीए व नझाई बाजार स्थित 33 केवीए विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से शहर समेत जिले के सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है। मानसून की पहली बारिश ने मंगलवार की शाम जहां जनपदवासियों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहरी व ग्रामीण फीडरों के हाईटेंशन तार टूटने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। करीब सवा पांच बजे बारिश रुकने पर जैसे ही फीडर की बिजली सुचारु की गई, तो हाईटेंशन लाइन के तारों में फाल्ट आना शुरू हो गया। शहर के फीडर नंबर एक के अंतर्गत राजघाट रोड स्थित आनंदपुर अस्पताल के पास आम का पेड़ गिरने से 11 हजार केवी के हाईटेंशन तार टूट गए, जिससे मुहल्ला इलाइट चौराहा, पिसनारी, रामनगर, वंशीपुरा, बसंत बिहार कालोनी, झांसीपुरा, अजीतापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलैयापुरा व कसाईमंडी की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
इसी समय गल्ला मंडी सब स्टेशन परिसर में ही फीडर नंबर पांच के लिए निकली हाईटेंशन लाइन में  फाल्ट आने से चिंगारियां निकलने लगीं। इस पर तत्काल फीडर से आपूर्ति बंद की गई। अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत कर्मियों द्वारा आपूर्ति सुधारने के लिए तारों को जोड़ने का कार्य शुरू किया। सब स्टेशन में फीडर नंबर चार व पांच की हाईटेंशन लाइनें काफी नजदीक से निकलने के कारण दोनों फीडरों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

उक्त लाइनों को सुधारने में ही विद्युत कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और घंटों लग गए। इस कारण रात 11.20 बजे तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं, राजघाट फीडर की आपूर्ति भी फाल्ट के चलते दो घंटे तक प्रभावित रही। देवगढ़ फीडर में भी बारिश के दौरान सिद्धन स्थित खपना पुल, ग्राम ककरूआ व पिपरिया में हाईटेंशन लाइनों के इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जिसके चलते इसके अंतर्गत 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की देर शाम 6.20 बजे महेशपुरा तक आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन पेट्रोलिंग कर पूरे फीडर की आपूर्ति रात सवा ग्यारह बजे ही सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के फीडर नंबर तीन की आपूर्ति देर रात 1.10 बजे फाल्ट आने से बंद कर दी गई, जो रात 3.20 बजे सुचारु की जा सकी। इससे मुहल्ला मवेशी बाजार, गोविंद नगर, सिंचाई विभाग कालोनी, पटेल नगर, लेड़ियापुरा व नई बस्ती क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
इसी प्रकार फीडर नंबर चार के अंतर्गत बुधवार की सुबह 6.10 बजे सब स्टेशन में स्थित स्विच यार्ड में 33 केवी हाईटेंशन लाईन के फ्यूज उड़ गए। हालांकि, विद्युत कर्मियों द्वारा सुबह ही 7.25 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। वहीं, इसी फीडर के अंतर्गत मुहल्ला चंडी मंदिर स्थित एक विद्युत पोल में सुबह 9.15 बजे करंट आने के कारण आपूर्ति बंद करा दी गई। इसके चलते दोपहर 12.20 बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, बुधवार की सुबह 9.35 बजे फीडर नंबर तीन के अंतर्गत गोविंद नगर में काशीराम कालोनी के पास 11 हजार केवीए लाइन के तार टूट गए, जिससे आधा दर्जन मुहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों द्वारा दोपहर 1.10 बजे तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु की गई।

बुधवार की सुबह 11 बजे 60 गांव को आपूर्ति देने वाले देवगढ़ फीडर की आयल सर्किट ब्रेकर मशीन का तेल खौलने लगा, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों द्वारा दोपहर डेढ़ बजे मशीन की आंतरिक खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारु की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed