फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway station visited by officers

रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व खानपान की जांच की

Thu, 26 Sep 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
railway station visited by officers
रेलवे स्टेशन के बाहर निरीक्षण करती अधिकारियों की टीम। - फोटो : LALITPUR
रेलवे स्टेशन पर रेलिंग की ऊंचाई कम होगी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी मंडल के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य के नेतृत्व में रेलवे टीम ने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और कैंटीन में उपलब्ध खानपान की जांच की। कैंटीन से चटनी का नमूूना भरा गया। रेलवे स्टेशन पर बैग व सामान सहित प्रवेश करने पर रेलिंग से निकलने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने रेलिंग की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य व अन्य रेलवे अधिकारियों की टीम बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस से सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने प्लेटफार्म दो पर स्थित कैंटीन के सभी अभिलेख परखे और चटनी का नमूना भरा। बीना की ओर स्थित इसी प्लेटफार्म पर दूसरी कैंटीन के खानपान को भी चेक किया। कैंटीन के वेंडरों की जानकारी ली और वेंडरों से पूछा कि वह कैंटीन में ही चाय बना रहे हैं, कहीं रेलवे स्टेशन से बाहर की चाय तो नहीं बेच रहे। उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध पैक्ड सामान की एक्सपायरी डेट जांची और सामानों की सूची देखी। पूछा कि इससे हटकर तो सामान की बिक्री नहीं की जा रही।
विज्ञापन

वेंडरों को सख्त हिदायत दी कि स्टेशन से बाहर की चाय या अन्य सामान प्लेटफार्म पर न बेचा जाए। इसके बाद टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर सफाई व्यवस्था परखी और फिर स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई देखी। साथ ही मुख्य द्वार पर यात्रियों के प्रवेश के लिए लगाई गई रेलिंग की ऊंचाई अधिक होने पर वहां से निकल रहे यात्रियों की परेशानी भी देखी तो संबंधित अधिकारियों को रेलिंग की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने यहां से निकल रहे यात्रियों की समस्याएं जानीं। डेली रेल यात्रियों ने वाहन स्टैंड की समस्या बताई। रेल अधिकारियों ने वाहन स्टैंड के लिए टेंडर होने की बात कही। अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, डीके श्रीवास्तव, सीसीआई सचिन शर्मा, एसएसई इलेक्ट्रिक लक्ष्मीनारायण तिवारी, प्रीतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed