फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Railway station outdoor a shoekeeper find dead body

रेलवे स्टेशन के बाहर मृत मिला मोची

Sun, 01 Dec 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Railway station outdoor a shoekeeper find dead body
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थाई दुकान लगाकर जूता-चप्पल सुधारने वाले मोची की हालत खराब होने पर शनिवार को मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सुरेश अहिरवार (45) पुत्र नंदराम अहिरवार रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क किनारे अस्थाई रूप से दुकान लगाकर जूता-चप्पल सुधारने का काम करता था। कई वर्षों से वह उसी स्थान पर ही काम करता चला आ रहा था। शनिवार को सुबह अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई, जिससे अचेत होकर अपनी दुकान पर ही काफी देर तक पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने जब देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी, जिस पर मृतक का भाई संतोष अहिरवार व अन्य परिजन वहां पहुंच गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed