फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway stataion, escalator install prosess begin soon

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने को सामान आया, जल्द होगा काम शुरू

Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
railway stataion, escalator install prosess begin soon
railway plate.jpg - फोटो : railway plate.jpg
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ ही प्लेटफार्म पर यात्रियों को सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं जिसके चलते कोराना काल के पहले रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने को मंजूरी दी थी, जिसे प्लेटफार्म पर लगाने के लिए कार्यदायी संस्था ने एस्केलेटर का सामान मंगा लिया है, अब जल्द ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ललितपुर से बीना और ललितपुर से बबीना के मध्य जहां रेलवे द्वारा तीसरी रेलवे लाइन का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने पुराने माल गोदाम वाले स्थान पर रेलवे स्टेशन के दो मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर पुराने फुट ओवरब्रिज के स्थान पर नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण की भी मंजूरी मिल गई है। वह नेहरूनगर से होता हुआ प्लेटफार्म एवं स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के पास खुलेगा। यह फुट ओवरब्रिज भी ऊंचाई के साथ ही बुजुुर्ग व विकलांग यात्रियों की सुविधा के अनुसार बनाया जाएगा, ताकि यात्री सामान के साथ आसानी से ब्रिज पर उतर व चढ़ सकें। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से चालीस सीसीटीवी कैैमरे व अन्य उपकरण भी लगाए गए हैं, जो दुर्घटनाओं या अन्य मामलों में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व प्रयागराज से आए जीएम के निरीक्षण में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो व तीन पर एस्केलेटर लगाने को मंजूरी दी गई थी, अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है और कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत इसका निर्माण कार्य किया जाएगा लेकिन कोरोना काल के दौरान प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने का कार्य अटक गया था, लेकिन अब कोरोना काल से राहत मिलने और बजट की उपलब्ध होने पर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। एक कार्यदायी संस्था को रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्थान ने दिल्ली से एस्केलेटर का सामान भी मंगा लिया है। एस्केलेटर लगाने का काम अब जल्द ही शुरू किया जाएगा। यदि कंपनी द्वारा निर्धारित समय पर यह कार्य पूरा कर देती है तो रेलवे स्टेशन पर दो माह में एस्केलेटर लगकर तैयार हो जाएंगे। इससे यात्री स्वचालित सीढ़ियों से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही की जा चकी है, अब इसके लिए फाउंडेेशन तैयार किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही यहां एस्केलेटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed