{"_id":"68b751f1906a3d7ca70fd5a0","slug":"railway-line-doubling-budhwar-road-will-remain-closed-for-59-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-141925-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे लाइन दोहरीकरण... 59 दिन बंद रहेगा बुढ़वार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे लाइन दोहरीकरण... 59 दिन बंद रहेगा बुढ़वार मार्ग
विज्ञापन
ललितपुर। बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण के चलते करीब दो माह ललितपुर-बुढ़वार रोड स्थित सिद्धन पुल बंद रहेगा। रेल विभाग ने सिद्धन अंडरपास बंद करने की अनुमति मांगी थी, जिसे जिला प्रशासन ने सशर्त मंजूर कर दिया है।
रेल प्रशासन काफी समय से ललितपुर-बिरारी लाइन दोहरीकरण के लिए सिद्धन अंडरपास को बंद करने की अनुमति मांग रहा था। जिला प्रशासन ने बरसात के समय इस मार्ग को बंद करने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन, अब जिला प्रशासन ने इसे हरी झंडी दे दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन दस हजार आबादी का आवागमन होता है। राजकीय संप्रेक्षण गृह, केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, आसरा आवास कॉलोनी, रॉयल एकडेमी, ऑफिसर्स कॉलोनी भी इसी मार्ग पर है। अब दो माह तक लोगों को देवगढ़ रेलवे ओवरब्रिज होकर नेहरूनगर के बाईपास से जाना होगा।
इसके लिए करीब तीन किलोमीटर घूमना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होगी। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए डायवर्जन के साथ जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। उपजिलाधिकारी सदर ने अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि चार सितंबर से बुढ़वार मार्ग को दो नवंबर तक बंद किया जाएगा। नेहरूनगर व इस मार्ग पर स्थित अन्य ग्रामीण इलाकों के लिए लोग देवगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज से होते हुए जाएंगे।