{"_id":"616352f38ebc3e9bb07ac15d","slug":"railway-general-manager-inspection-lalitpur-news-jhs2063329195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल महाप्रबंधक ने परखीं रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल महाप्रबंधक ने परखीं रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेल महाप्रबंधक प्रयागराज जोन ने रविवार को ललितपुर सेक्शन में माताटीला से आगासौद रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने व्यवस्थाओं को परखते हुए कमियां मिलने पर यात्री सुविधा के अनुसार सुधार के निर्देश दिए।
रेल महाप्रबंधक प्रयागराज जोन प्रमोद कुमार ने रविवार को विशेष ट्रेन से ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपने मंडलीय अमले के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले माताटीला, तालबेहट, जखौरा, दैलवारा, ललितपुर, जीरौन, जाखलौन, धौर्रा, मोहासा, करौंदा व आगासौद रेलवे स्टेशन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। आगासौद से लौटते समय उन्होंने धौर्रा रेलवे स्टेशन के पहले नारायणी नदी पर तीसरी रेल लाइन के लिए बनाए जाने वाले पुल का निरीक्षण किया और वहां अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ पुल का निर्माण एक वर्ष में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले आरपीएफ थाने के सामने बने प्लेटफार्म एक के फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, लेकिन पुल पर चढ़ते ही वह अचानक से ठहर गए और सीढ़ियों की ऊंचाई अधिक होने पर उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए, फिर उन्होंने ब्रिज पर चढ़कर तीसरी रेल लाइन के लिए जा रहे निर्माण कार्यों व प्लेटफार्म के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। वह रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे, तो मुख्य गेट के सामने यात्रियों को निकलने के लिए लगाई गई रैलिंग के गैप को देखकर सुधार के निर्देश दिए। नए भवन का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार, वरिष्ठ परिचालन मंडल शशिभूषण त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा उपस्थित रहे।
एक सप्ताह में लगाएं मालगोदाम पर हैंडपंप
रेलवे स्टेशन के बाद जब रेल महाप्रबंधक देवगढ़ क्रॉसिंग के पास स्थित मालगोदाम की साइडिंग का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां व्यापारियों ने सबसे पहले बताया कि जब से मालगोदाम यहां शिफ्ट हुई है तब से यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही यहां कोई टिन शेड लगा है, जिससे व्यापारियों के साथ ही यहां काम करने वाले मजदूरों को सूरज की तेज धूप और बारिश में परेशान होना पड़ता है। इस पर रेल महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को वहां एक सप्ताह में हैंडपंप लगाए जाने और दो माह में टिन शेड लगाने के निर्देश दिए।

स्टेशन के वाहर दुकानों के सामने रेलवे अधिकारियों से चर्चा करते जीएम- फोटो : LALITPUR

ललितपुर स्टेशन के वाहर निरीक्षण करते जीएम प्रमोद कुमार- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन