{"_id":"5e9897098ebc3e775321cf4d","slug":"rail-engine-senetized-lalitpur-news-jhs164702342","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन को किया जा रहा सैनेटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन को किया जा रहा सैनेटाइज
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन को सैनिटाइज करते कर्मी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर रेल स्टाफ के बैठने से पहले रेलवे द्वारा इंजन और मालगाड़ी के गार्ड वाले ब्रेक डिब्बे को सेनिटाइज किया जा रहा है। उदयपुरा होते हुए पावर प्लांट जाने वाली कोयला की मालगाड़ियां भी पहले संबंधित रेलवे स्टेशन पर सेनिटाइज के बाद ही आगे बढ़ रही हैं। रेलवे के कर्मचारी भी एहतियात के तौर पर मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियां पूरी तरह से बंद होने के बाद भी आवश्यक सामान की आवाजाही के लिए मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं। वहीं, लाइन मैंटीनेंस के लिए अधिकारियों व स्टाफ द्वारा रेल इंजन से पटरियों की जांच की जा रही हैं। इसी के चलते बीते रोज बुधवार को झांसी से आकर आगासौद रेलवे स्टेशन तक झांसी व ललितपुर के रेलवे में तैनात रेल यातायात निरीक्षकों द्वारा लाइन मैंटीनेंस का कार्य परखा गया, लेकिन ललितपुर से स्टाफ चढ़ने से पहले इंजन को बाहर और भीतर से पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। दो दिन पहले उदयपुरा से पावर प्लांट को जाने वाली कोयला की मालगाड़ी में ललितपुर स्टेशन से स्टाफ जाने से पहले इंजन व गार्ड के डिब्बों को सेनिटाइजर किया गया।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा इंजन में चढ़ने से पहले खुद भी सेनिटाइजर से हाथ साफ किए गए और सभी ने मास्क पहनकर अपना काम शुरु किया। वहीं, इंजन से उतरने के बाद और इंजन में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दूसरों को निर्देश दिए, ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। इसके साथ ही यदि कोई रेल इंजन चौबीस घंटे या इससे अधिक समय तक स्टेशन पर रुकता है तो उसे भी रेलवे द्वारा सेनिटाइज कराया जा रहा है औजर फिर इसके बाद ही उस इंजन को आगे बढ़ाया जाता है।

रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन को सैनिटाइज करते कर्मी- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन