फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   radhana and brijnandan first in sports compitition

आराधना व बृजनंदन ने मारी प्रतियोगिता में बाजी

Thu, 14 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
radhana and brijnandan first in sports compitition
प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। युवा कल्याण व प्राविद विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में हुआ। इसमें आराधना व बृजनंदन ने दौड़ में बाजी मारी । कबड्डी में ब्रजनंदन की टीम विजेता रही। उपविजेता रामसहाय की टीम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक उमाकांत मिश्रा व प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद एथलेक्टिस, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोलाफेंक, कबड्डी, बॉलीवॉल व भारोत्तलन आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कई ग्रामों के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम अरुण प्रसाद, द्वितीय शिवम व तृतीय चंद्रप्रकाश रहे।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में प्रथम नरेंद्र सेन, द्वितीय ब्रजनंदन व तृतीय हल्केराजा रहे। 400 मीटर की दौड़ में प्रथम विनोद, द्वितीय चंद्रप्रताप व तृतीय दीपेश थे। 800 मीटर दौड़ में प्रथम ब्रजनंदन, द्वितीय नरेंद्र व तृतीय चंद्रप्रताप रहे। लंबी कूद में प्रथम रामसहाय, द्वितीय मानवेन्द्र, व तृतीय अरुण प्रताप रहे। कबड्डी में ब्रजनंदन की टीम विजेता रही। उपविजेता रामसहाय की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम नंदनी राजा, द्वितीय श्रद्धा, व तृतीय पूजा रहीं। 200 मीटर में प्रथम आराधना, द्वितीय सुनीता व तृतीय तान्या रहीं। 400 मीटर में प्रथम रेखा कुशवाहा, द्वितीय चंचल व तृतीय वंदना रहीं। 800 मीटर में प्रथम सुनीता, द्वितीय रेखा व तृतीय पूजा रहीं। लंबीकूद में प्रथम सुहागिनी, द्वितीय सविता व तृतीय अंजली विश्वकर्मा रही।

कबड्डी में चंचल राजा की टीम विजेता रही। उपविजेता पूजा की टीम रहीं। निर्णायक की भूमिका में पीटीआई दीपक यादव रहे। अंत में प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतियोगियों का एडीओ पंचायत मड़ावरा आलोक कुमार दुबे एवं ग्राम प्रधान प्रताप सिंह द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया, इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्राविद अधिकारी शैलेंद्र सिंह यादव, मुकेश यादव उपस्थित रहे। संचालन राजीव कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed