{"_id":"5fb2db068ebc3e9bd760d6bc","slug":"puspendra-murdered-lalitpur-news-jhs1811753166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता किशोर की हत्या का शव बांध में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता किशोर की हत्या का शव बांध में फेंका
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाऊस के पास मौजूद परिजन
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सतरवांस और हाल शहर के पटेल नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव गोविंद सागर बांध में साइफन के पास पानी में उतराता मिला। किशोर के हाथ और पैर टेप से बंधे थे, जबकि उसका मुंह रुमाल से बंधा मिला। मृतक तीन दिन से घर से लापता था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।
ग्राम सतरवांस निवासी पुष्पेंद्र (16) पुत्र दयाराम नौंवीं कक्षा में बबीना में टेन एकेडमी में पढ़ता था। उसका कुछ दिनों पहले ही परिजनों ने बबीना में एडमीशन करवाया था। दिवाली के कारण 12 नबंवर को वह बबीना से अपने गांव सतरवांस पहुंचा और अगले दिन 13 नबंवर को मोहल्ला पटेल नगर स्थित अपने मकान पर सफाई करने के लिए मां के साथ आया था। दिन में सफाई करने के बाद शाम को उसकी मां पटेल नगर में ही अपने भाई देवेंद्र के मकान पर अपने भाभी से मिलने गई। साथ में पुष्पेंद्र भी गया था। वहां उसने खाना खाया और मां के कहने पर अपने मोटरसाइकिल घर के अंदर रखने चला गया।
इसके बाद लापता हो गया। वह देर रात तक लौटकर नहीं आया, तो मां ने समझा कि अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम मसौरा चला गया होगा। जब वह सुबह भी लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 14 नबंवर को उसके मामा ग्राम मिर्चवारा निवासी सुजान सिंह निरंजन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को गुमशुदगी की लिखित जानकारी दी। लेकिन, पुलिस ने गुमशुुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और किशोर के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद परिजन पुुष्पेंद्र की खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पुष्पेंद्र का शव गोविंद सागर बांध में साइफन के पास पानी में उतराता मिला। मृतक के दोनों हाथ व पैर टेप से बंधे हुए थे और उसके मुंह में रुमाल बंधा था। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर उसके मामा व अन्य परिजन भी बांध पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक किशोर के भाई प्रदुम्न पुत्र दयाराम की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
----------------
गोविंद सागर बांध में किशोर का शव मिलने के मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।

मृतक नाबालिग की फाइल फोटो- फोटो : LALITPUR