फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Publicity of health department's schemes stopped, ban on spending budget

ललितपुर: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार बंद, बजट खर्च करने पर लगी रोक

Mon, 20 Feb 2023 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Publicity of health department's schemes stopped, ban on spending budget
झांसी। मंडल में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया है। विभाग को योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लगातार मिल रहीं अनियमितताओं के चलते शासन ने पूरे प्रदेश में बजट खर्च करने पर रोक लगा दी है। निर्देशों के बाद झांसी में भी प्रचार-प्रसार मद मेें होने वाले भुगतान रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शासन की ओर से हर जिले के स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बजट दिया जाता है। इस बजट से होर्डिंग, दीवार पेंटिंग समेत अन्य तरह से जागरूकता वाले कार्य किए जाते हैं। साथ ही यह बजट एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू, शुगर, रक्तचाप, समेत हृदय संबंधित रोगों और जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण समेत अन्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

शासन को हाल ही में शिकायतें मिलीं कि प्रदेशभर में प्रचार-प्रसार मद में दिए जाने वाले बजट में गोलमाल हो रहा है। कई जिलों से तो यह भी सामने आया कि जागरूकता कार्यक्रम कराए बिना ही अफसर भुगतान कर देते हैं। इसके चलते शासन ने बजट खर्च करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर के स्वास्थ्य विभाग को बीते साल नवंबर माह में 1.80 करोड़ रुपये जारी किया गया था। जिसमें से ढाई माह में 27 लाख रुपये खर्च किए गए। अब शासन ने यहां शेष बचे 1.53 करोड़ रुपये खर्च करने पर रोक लगा दी। झांसी में भी बड़ा बजट इस मद में पड़ा है। शासन के निर्देश के बाद विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया है। साथ ही बजट पर रोक लगने के बाद जागरूकता कार्यक्रमों से संबधित भुगतान रोक दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रसार- प्रसार को आई राशि के खर्च करने पर रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देश के बाद बजट खर्च किया जाएगा। - डॉ. सुधाकर पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed