फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public service center : 26 days orbiting rural

जनसेवा केंद्र: 26 दिन से चक्कर लगा रहे ग्रामीण

Mon, 21 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो नाराहट (ललितपुर)।
ब्यूरो नाराहट (ललितपुर)। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

नाराहट (ललितपुर)। ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए शासन ने गांव- गांव में जनसेवा केंद्र खोले हैं। शासन का दावा है कि इन केंद्रों पर 26 प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह केंद्र लोगों की सुविधा के स्थान पर परेशानी का सबब बने हुए हैं। मजबूरन ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय तक परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत चुनाव नजदीक है। गांव के लोग क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें जाति प्रमाण पत्र की जरूरत है, लेकिन जनसेवा केंद्रों से उन्हें कोई राहत महसूस नहीं हो रही है। 

विज्ञापन

कस्बा नाराहट में ग्रामीण चुनाव लड़ने के लिए घोषणा होने से पूर्व ही सभी दस्तावेज तैयार कर लेना चाहते हैं, ताकि बाद में परेशान नहीं होना पड़े। इसके लिए ग्रामीणों ने जनसेवा केंद्र पर जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 26 दिन पहले से आवेदन दिया था, लेकिन अब तक ग्रामीणों को प्रमाण पत्र मुहैया नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों ने केंद्र संचालक से पूछा तो संचालक ने लेखपाल से बता कराई, लेकिन लेखपाल ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसका ट्रांसफर हो गया है। अन्य उच्चाधिकारियों से बात की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


जिला ई- डिस्ट्रिक्ट घोषित हो चुका है, लेकिन यहां के निवासियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। नियम है कि कोई भी प्रमाण पत्र एक सप्ताह में मिल जाना चाहिए, लेकिन अगर एक माह बाद भी कोई प्रमाण पत्र मिल जाता है तो इसे अपना सौभाग्य समझो। वहीं, गांव में नेट कनेक्टीविटी और बिजली की समस्या भी परेशान कर रही है। कस्बा नाराहट, जिसकी तहसील पहले महरौनी थी, लेकिन अब पाली तहसील में जोड़ दिया गया है। पाली तहसील के ज्यादातर कार्य ललितपुर से ही संपन्न होते हैं। ऐसे में नाराहट के निवासी परेशान हैं। ग्रामीण किसी काम के लिए यदि पाली जाते हैं, तो उन्हें कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलता है, और उसे ललितपुर भेज दिया जाता है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आनलाइन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि समय से कार्य हो सकें और लोगों को परेशान नहीं होना पड़े और समय से प्रमाण पत्र जारी हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed