फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   protest march shikhamitra

जुलूस में गश खाकर गिर पड़ीं दो शिक्षामित्र

Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक अध्यापक पद से समायोजन रद होने के बाद से लगातार शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मित्र सिर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन



 
उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने शिक्षा मित्रों का समायोजन रद कर दिया है, जिसके बाद से शिक्षा मित्र बेहद परेशान हैं। शिक्षा मित्र न केवल सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु देने की गुहार लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्रों ने संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष समिति के बैनर तले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मित्रों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर कंपनी बाग से मौन जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षा मित्र अपने हाथों में इच्छा मृत्यु देने की तख्ती लिए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस कंपनी बाग से होकर तुवन मंदिर, नृसिंह मंदिर, तालाबपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर, बड़ी टंकी, जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, वर्णी चौराहा होते हुए वापस कंपनी बाग में समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय तालबेहट नगर की प्रीति सोनी व प्राथमिक विद्यालय पाचौनी की उर्मिला विश्वकर्मा गश खाकर गिर पड़ी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। 
विज्ञापन




इस मौके पर अजमल खान, अरविंद तिवारी, अरुण गोस्वामी, बनवारी सिंह सेंगर, रक्षपाल सिंह बुंदेला, अनंत तिवारी, दिलीप यादव, राजपाल सिंह यादव, काशीनालथ नायक, बृजेश तिवारी, परमानंद तिवारी, भगवत सिंह बैस, नंदराम यादव, मनोहर सिंह बुुंदेला, बृजेश टोंटे, राघवेंद्र यादव, संजय सिंह, सत्येंद्र यादव, योंगेंद्र सिंह परमार, सुरेंद्र यादव, गोविंद बिहारी दुबे, उर्मिला झां, रेखा लिटौरिया, कुलदीप गोस्वामी, राजेश, आशीष, सुधीर, श्रीनारायण, धर्मेंद्र परमार, सूर्यप्रताप, दयाराम, केहर सिंह, भान सिंह, राजेश, महेंद्र यादव, ऊदल, आशाराम, सीमा, ममता, प्रीति सोनी, आजाद सिंह, रानी, शिवनारायण, पंकज, प्रकाश, हरभजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का समर्थन
शिक्षा मित्रों को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम सिंह यादव ने अपना समर्थन दिया है। वहीं, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने शिक्षा मित्रों की बहाली को लेकर तुवन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। इधर, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने शिक्षा मित्रों से धैर्य बनाने का आह्वान किया है।




मुख्यमंत्री को पीड़ा सुनाएंगे शिक्षा मित्र
बीस सितंबर को शिक्षा मित्र ग्राम चिगलौआ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भ्रमण के दौरान अपनी पीड़ा सुनाएंगे। इस पर शिक्षा मित्रों में आपसी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed