फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   property card distributed to villagers

जनपद के 10 ग्रामों के ग्रामीणों को वितरित किये गए प्रॉपर्टी कार्ड

Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
property card distributed to villagers
ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरण करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के पायलेट फेज के तहत 6 राज्यों के 763 गांवों में आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी)/प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ एवं प्रॉपर्टी कार्ड धारकों से डिजिटल संवाद किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री एवं प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 10 ग्रामों के ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया, साथ ही उन्हें बधाई दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उप्र मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वामित्व योजना पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। जनपद ललितपुर में कुल 754 राजस्व ग्राम है जो जनपद की 05 तहसीलों के अंतर्गत है। उक्त ग्रामों में से 98 ग्राम डूब क्षेत्र एवं गैर आबादी हैं एवं 656 ग्राम आबादी हैं। परिषद के निर्देशानुसार आबाद ग्रामों में ही ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इस जनपद में 416 ग्राम पंचायत, 48 न्यायपंचायतें, 06 विकास खंड एवं 16 थाने हैं। इतने बड़े क्षेत्रफल में ड्रोन फ्लाइंग कराकर डिजिटल नक्शा एवं आबादी का अभिलेख (घरौनी) बनाए जाने का कार्य किया जाना है एवं निर्धारित समय-सीमा में ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

कार्ड से लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा
इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 37 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के लिये प्रथम चरण में प्रस्तावित किया गया, जिसमें जनपद ललितपुर भी प्रस्तावित था। इस जनपद की 02 तहसीलों यथा तहसील ललितपुर के 05 ग्राम एवं तहसील तालबेहट के 06 ग्राम इस प्रकार कुल 11 ग्रामों में पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अधिसूचना जारी की गई थी एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा चयनित ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है। जनपद की तहसील मडावरा के कुल 91 ग्राम, तहसील ललितपुर के 174 ग्राम, तहसील महरौनी के 117 ग्राम, तहसील तालबेहट के 155 ग्राम, तहसील पाली के 111 ग्राम, इस प्रकार कुल 648 ग्रामों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके उपरांत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न प्रॉपर्टी कार्ड के लाभार्थियों से डिजिटल संवाद कर योजना के प्रमुख बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा की। राज्यमंत्री ने कहा कि कार्ड से लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा, कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर केके सिह, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्रामीण प्रतिनिधि एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालबेहट। गांवों में रहने वाले लोगों को उनके मकान का विवरण मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत तहसील के छह गांवों के 31 लोगों को क्षेत्रीय विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक कार्यक्रम में संपत्ति कार्ड का वितरण किया। तहसील सभागार में कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ था। इसमें विधायक ने कहा कि इस योजना से गांवों में रहने वाले परिवारों की जमीन का पूरा विवरण तैयार करके उन्हें दिया जाएगा। जिसका उपयोग वह बैंक से कर्ज लेने एवं अन्य वित्तीय मदद लेने के लिए कर सकेंगे। जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती दिवस (24 अप्रैल) को शुरू इस योजना में ड्रोन सर्वे टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरी जानकारी ली जाएगी। तहसीलदार सौरभ पांडेय ने बताया कि तहसील तालबेहट के छह गांव लिए गए थे। इसमें कठवर के 44, भुजऊपुरा के 52, धनगौल के 255, मावलेन के 64, बमनगुवा के 224, चुनगी के 147 लोगों को मिलाकर कुल 786 लोगों को संपति कार्ड का वितरण किया जाना है। जिसके तहत पहले दिन 31 लोगों को कार्ड का वितरण किया जा रहा हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रीतम कुशवाहा, रजिस्ट्रार कानूनगो महेन्द्र गुप्ता, अच्छे लाल राजस्व निरीक्षक सहित लेखपाल एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed