{"_id":"661c510b77d19e266800fc54","slug":"procession-started-with-great-pomp-on-ambedkar-jayanti-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113285-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं व कई संगठनों ने आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर पार्क में समारोह व विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। नेहरूनगर से निकली शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, कृष्णा टाकीज, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा होते हुए आंबेडकर पार्क जेल चौराहे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाबा साहब ने जगाई सामाजिक चेतना
कलक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिये संपूर्ण भारत को एकसूत्र में बांधा। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि बाबा साहब अपने समय के सबसे शिक्षित व्यक्ति थे। डा आंबेडकर ने मनुष्य के भीतर सामाजिक चेतना को जागृत किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाबा साहब ने दिया समानता का अधिकार: रजनी
भाजपा की जिला इकाई ने कार्यालय पर डाॅ भीमराव को पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हर व्यक्ति जब शिक्षित होगा, तभी देश सौ प्रतिशत विकसित हो सकेगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब की जन्म जयंती मनाई जा रही है। जिला मंत्री रजनी अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सभी को समानता के अधिकार दिए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया ने कहा कि आज भाजपा सरकार बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर बढ़ रही है। इस दौरान बृजमोहन संज्ञा, बीके पाल, डाॅ दीपक चौबे, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम, ध्रुव सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
मंत्री ने दी पुष्पांजलि जेल चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का सूत्र दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, विधानसभा क्षेत्र संयोजक हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं, मां गोमती फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में आयोजित गोष्ठी में डॉ सौरभ देवलिया ने कहा कि ज्ञान का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं व कई संगठनों ने आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर पार्क में समारोह व विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। नेहरूनगर से निकली शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, कृष्णा टाकीज, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा होते हुए आंबेडकर पार्क जेल चौराहे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
बाबा साहब ने जगाई सामाजिक चेतना
कलक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिये संपूर्ण भारत को एकसूत्र में बांधा। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि बाबा साहब अपने समय के सबसे शिक्षित व्यक्ति थे। डा आंबेडकर ने मनुष्य के भीतर सामाजिक चेतना को जागृत किया।
विज्ञापन
बाबा साहब ने दिया समानता का अधिकार: रजनी
भाजपा की जिला इकाई ने कार्यालय पर डाॅ भीमराव को पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हर व्यक्ति जब शिक्षित होगा, तभी देश सौ प्रतिशत विकसित हो सकेगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब की जन्म जयंती मनाई जा रही है। जिला मंत्री रजनी अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सभी को समानता के अधिकार दिए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया ने कहा कि आज भाजपा सरकार बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर बढ़ रही है। इस दौरान बृजमोहन संज्ञा, बीके पाल, डाॅ दीपक चौबे, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम, ध्रुव सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।