{"_id":"617eee0f07c5b43b5f59410d","slug":"priyanka-send-fertilizer-to-deceased-former-lalitpur-news-jhs2079167191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद पर सियासत: प्रियंका गांधी ने मृतकों के घर पहुंचवाई खाद की बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद पर सियासत: प्रियंका गांधी ने मृतकों के घर पहुंचवाई खाद की बोरियां
विज्ञापन
कस्बा पाली में मृतक किसान बल्लू पाल के परिजनों को खाद की बोरियां सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद पर सियासत : प्रियंका गांधी ने मृतकों के घर पहुंचवाईं खाद की बोरियां
ललितपुर। खाद पर शुरू हुई सियासत के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार को मृत किसानों के घरों पर स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से जरूरत के मुताबिक खाद की बोरियां भिजवाईं। तीन दिन पहले ललितपुर आईं प्रियंका गांधी मृतक किसानों के परिजनों की पीड़ा सुनकर भावुक हो गई थीं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री को निर्देश दिए थे कि परिजनों के घर खाद पहुंचाई जाए।
जिले में खाद की किल्लत होने पर दो किसानों ने फांसी लगाकर व दो लोगों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सपा और कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द सुने थे। शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कस्बा पाली में मृतक किसान बल्लू पाल के घर पहुंची थीं और उसी के घर में ग्राम नयागांव के मृतक किसान भोगीपाल, ग्राम मैलवाराखुर्द के मृतक किसान सोनी अहिरवार एवं ग्राम बनयाना के मृतक किसान महेश बुनकर के परिजनों से भी मिली थीं।
उन्होंने चारों मृृतक किसानों के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था जिसके चलते रविवार को प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से खाद मंगाकर मृतकों के परिजनों के घर जाकर खाद पहुंचाई। जिसमें मृतक बल्लू पाल के परिजनों से पूछकर उनकी जरूरत के अनुसार दो बोरी डीएपी खाद पहुंचाई। ग्राम बनयाना निवासी मृतक किसान के परिजनों को भी जरूरत के अनुसार दो बोरी डीएपी खाद पहुंचाई गई।
विज्ञापन
वहीं ग्राम मैलवाराखुर्द के मृतक किसान को चार बोरी खाद की जरूरत है और नयागांव के मृतक किसान के परिजनों को आठ बोरी डीएपी खाद की जरूरत परिजनों ने बताई। कांग्रेस द्वारा सोमवार को उन तक खाद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया, अधिवक्ता राकेश रजक, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।