{"_id":"6182d88349ae5f782f187055","slug":"priyanka-gandhi-sent-smartphone-to-daughter-of-deceased-farmer-bhogi-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादा निभाया: प्रियंका गांधी ने मृतक किसान भोगी पाल की बेटी को भेजा स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादा निभाया: प्रियंका गांधी ने मृतक किसान भोगी पाल की बेटी को भेजा स्मार्टफोन
Thu, 04 Nov 2021 12:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:14 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मृतक किसान भोगी पाल की बेटी सविता को स्मार्टफोन भेजा है। प्रियंका ने सविता को स्मार्टफोन देने का वादा किया था, किसान की खाद में लाइन लगने के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी मृतक किसानों के परिजनों से मिलीं
- फोटो : यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ललितपुर जिले के कस्बा पाली में जाकर खाद की वजह से मृतक किसान परिवारों से मिली थीं। इसी दौरान ग्राम नयागांव निवासी मृतक किसान भोगी पाल की बेटी सविता से स्मार्टफोन देने का वादा भी किया था जिसे उन्होंने पूरा करने का काम किया। किसान की खाद में लाइन लगने के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
मंगलवार को उन्होंने जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में लखनऊ की टीम भेजकर ग्राम नयागांव जाकर भोगी पाल की पुत्री सविता को स्मार्टफोन सौंपा। इस बात की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान एवं सविता ने कहा प्रियंका गांधी पर उन्हें पूरा भरोसा और गर्व है कि जो वह कहती हैं उसे पूरा करतीं हैं।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र महाला, प्रदेश सचिव एवं ललितपुर प्रभारी मनीराम कुशवाहा, प्रांतीय नेता संदीप, जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, महासचिव राकेश रजक, जिला महासचिव पुनीत देवलिया आदि उपस्थित रहे।