फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   priyanka gandhi, congress protest

प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Oct 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi, congress protest
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लखीमपुर खीरी मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने से गुस्साएं कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष के साथ बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। उधर, कलक्ट्रेट जाने के दौरान कंपनी बाग के सामने पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अस्थाई जेल में करीब दो घंटे तक रोककर रखा। बाद में सभी को रिहा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह की अगुवाई में बुधवार को सुबह करीब दस बजे से आजाद चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर घंटाघर होते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जा रहे थे। कंपनी बाग के सामने मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोका तो वह धक्का-मुक्की करते हुए आगे जाने की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत सभी कांग्रेसियों को कंपनी बाग में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया। जहां प्रशासन ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक कंपनी बाग में रोकने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि किसान अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर भटक रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा सरकार के मंत्री किसानों को गाड़ियों से कुचलकर रहे हैं। वहीं शहीद किसानों के परिवार से मिलने वालों को सरकार गिरफ्तार कर रही है यह सचमुच में लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोकतंत्र का गला घोंट रही प्रदेश सरकार : पूर्व मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है, वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों की गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के मामले में सरकार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के संघर्ष के बाद प्रदेश की सरकार को झुकना पड़ा और एफआईआर दर्ज करानी पड़ी, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से आमजन में आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी को तीन दिन से असंवैधानिक तरीके से सरकार ने बंद करके रखा है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। इस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
---------
यह कांग्रेसी लिए गए हिरासत में
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, रितिक शुक्ला, समद खान, संदीप रजक, संजीव चौरसिया, रामनरेश दुबे, गजेंद्र सिंह, रितेश सिंघई, बाबूलाल, अजय प्रताप सिंह तोमर, नवनीत किलेदार, अखिलेश मलैया, उवेश खान, कमल किशोर दुबे, अजुद्दी अहिरवार, जगभान सिंह, मुन्नालाल, कुलदीप पाठक, मो.रूमान, महेंद्र पनारी, डा. राम सिंह यादव, पुनीत देवलिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा तिवारी, दीक्षा परमार, रेखा राजा, नदीम, रामचरण भंडरिया, मोहन सिंह, राकेश रजक, अरविंद कुशवाहा सहित करीब 200 लोग शामिल रहे।

-------
लखीमपुर की घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट की ओर मार्च करने का निर्णय लिया था। उन्हें चंद्रशेखर पार्क में रोका गया है।-अनिल कुमार मिश्र, एडीएम।

पुलिस से धक्का मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता

पुलिस से धक्का मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed