फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Princy tops in junior category, Pravendra Raja tops in senior category

Lalitpur News: जूनियर में प्रिंसी, सीनियर वर्ग में प्रवेंद्र राजा अव्वल

Tue, 06 May 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Princy tops in junior category, Pravendra Raja tops in senior category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। लायंस क्लब इंटरनेशनल व राजेंद्र अग्निहोत्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीते सप्ताह आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रिंसी व सीनियर वर्ग में प्रवेंद्र राजा अव्वल रहे।
सोमवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यह समय प्रतियोगिता का है, जो तेज दौड़ेगा वही आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली के चेयरमैन मनीष तिवारी ने कहा कि कक्षा 6 से 12 तक आपने कैसा अध्ययन किया, यही आपका भविष्य निर्धारित करेगा। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों में प्रिंसी प्रथम, शिव एवं प्रियांशी जैन द्वितीय व नव्या जैन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 से 12 तक के सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों में प्रवेंद्र राजा प्रथम, गौरीश तिवारी व तन्मय साहू द्वितीय और हर्ष यादव व कृष राजा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब से महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के आगे बढ़ने में आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में कुं. शैलेंद्र सिंह बुंदेला, सुरेश निरंजन जिलाध्यक्ष लायंस क्लब, उमाशंकर चौबे, केपी राजा, प्रशांत तिवारी, ग्राम प्रधान मुकेश बबेले, दिनेश रिछारिया, जयदेव मिश्रा, विष्णु लिटौरिया, दीपक पुरोहित, राजीव पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed