{"_id":"000d7e3531f255c7003fe800eabe6a6e","slug":"principals-were-craving-clarification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापकों से तलब किए स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापकों से तलब किए स्पष्टीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएसए रामपाल सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कक्षा में अध्यापक उपस्थित नहीं थे। बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया। स्कूल में नामांकित 179 के मुकाबले 122 बच्चे उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय तेरा में हैंडपंप खराब पाया गया, जिस पर प्रधानाध्यापक को ग्राम प्रधान से हैंडपंप सुधारने के लिए संपर्क करने को कहा गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय गदयाना में नामांकित 147 के मुकाबले 88 बच्चे उपस्थित मिले। यहां भी बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यून मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदयाना में नामांकित 129 के मुकाबले 84 बच्चे उपस्थित थे। मिड डे मील की गुणवत्ता भी सही नहीं थी, जिस पर उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय गदयाना में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरान, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजरा में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। स्कूलों में दूध का वितरण किया जा रहा था। बीएसए ने शैक्षिक स्तर न्यून पाए जाने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देशित किया है।