फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prevention seasonal diceases, mass people

मच्छर जनित बीमारियां रोकने को विभाग बढ़ाएगा जनसमुदाय की भागीदारी

Sat, 16 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
prevention seasonal diceases, mass people
dengu images (3).jpg - फोटो : dengu images (3).jpg
ललितपुर। अब मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एक अनोखी पहल करेगा। इसमें रोगों की रोकथाम के लिए जन समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनजागरूकता के लिए पोस्टर व पंपलेट का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियां अधिकांश स्वच्छता के अभाव में पनपतीं हैं। गंदगी व जलभराव में पनपने वाले मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारी होती हैं। अब इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चरणबद्ध तरीके से समय-समय पर चलाया जाता है। इस दौरान लोगों को फुल कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने ,पानी के बर्तन को ढककर रखने, कूलर की नियमित सफाई करने, छत, पुराने टायरों, खाली बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी केएस सिंह ने बताया कि इस बार विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। इस अभियान को त्योहार से जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं। यदि घर और आसपास साफ-सफाई रहेगी तो गंदगी नहीं होगी। ऐसे में मच्छर पनपने की संभावना भी कम हो जाती है। यदि धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो नवरात्रि के त्योहार में मां भगवती की आराधना की जाती है, ऐसे में साफ़- सफाई जरूरी है। ऐसे में पोस्टर व बैनर द्वारा मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जरूरी उपाय करने की अपील की जा रही है। सीएमओ जीपी शुक्ला ने बताया कि घर के आसपास जलभराव न होने दें। तेज बुखार आने पर जांच कराकर अस्पताल से दवाई प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed