फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prepration for dol gyaras fast, summera pond to be electrified

डोल ग्यारस की तैयारियां तेज, जगमग किया जा रहा सुम्मेरा तालाब

Thu, 29 Aug 2019 07:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
prepration for dol gyaras fast, summera pond to be electrified
डोल ग्यारस की तैयारियां तेज, जगमग किया जा रहा सुम्मेरा तालाब
विज्ञापन

ललितपुर। नौ सितंबर को शहर के सुम्मेरा तालाब पर आयोजित होने वाले जल विहार महोत्सव की तैयारी तेज कर दी गई हैं। जहां तालाब की सफाई, प्रकाश व्यवस्था व सड़कों के गड्ढे भरने का काम कराया जा रहा है। तालाब में नहर के माध्यम से गोविंद सागर बांध का पानी भरा जा रहा है। तालाब आकर्षक दिखे, इसलिए लाइटिंग की जाएगी। आयोजन पर चार लाख रुपये का खर्च का अनुमान है। नगर पालिका परिषद द्वारा इसकी बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।
बुंदेलखंड में डोल ग्यारस पर्व का महत्व है। यह पर्व नौ सितंबर को होगा। इसे मऊरानीपुर व ललितपुर में धूमधाम से मनाया जाता है। शहर में यह आयोजन शहर के बीचोंबीच स्थित सुम्मेरा तालाब पर होता है। आयोजन के मद्देनजर इस तालाब को गोविंद सागर बांध के पानी से भरा जा रहा है। अब तक बांध से तालाब में दो से ढाई फीट पानी पहुंच सका है। नहर से निरंतर पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है। नगर पालिका परिषद इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए लंबे समय से काम कर रही है। गर्मियों के दिनों में सुम्मेरा तालाब का पहले गहरीकरण कराया गया। इसके पश्चात घाटों पर लाल पत्थर लगाए गए हैं। अब तालाब से जलकुंभी व घास की कटाई, छंटाई के लिए तीस श्रमिकों की मांग की गई है। सुम्मेरा तालाब पर नृसिंह मंदिर से नामदेव समाज मंदिर तक पेवरब्रिक्स लगाने का कार्य कराने, सुम्मेरा तालाब पर नामदेव समाज मंदिर के बगल में सीढ़ियां पर पत्थर लगाने की भी योजना है। उधर, सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि जब तक बांध में अतिरिक्त पानी है, तब तक नहर चलाई जाएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा तालाब में आठ फीट पानी भरने की मांग की गई है।
विज्ञापन

यह है कार्यक्रम
शहर के देवालयों के श्रीविग्रह सुम्मेरा तालाब पर जल बिहार के लिए पहुंचेंगे। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी पूजा- अर्चना होगी। सबसे पहले श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर चौबयाना से विमान भगवान के जयघोष के साथ निकलेंगे। इसके उपरांत रावरपुरा में विभिन्न मंदिरों के विमान उनके साथ होंगे। यही सिलसिला सावरकर चौक तक चलेगा। सावकर चौक पर शहर के लगभग सभी देवालयों के विमान इकट्ठे हो जाते हैं। यहां एकत्रित भीड़ में श्रद्धालुओं को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। विमानों की शोभायात्रा तालाब पर पहुंचती है, तब यहां का विहंगम नजारा देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुम्मेरा तालाब पर जलबिहार की तैयारी की जा रही हैं, जो कार्य अभी रह गए हैं, उन्हें टेंडर के माध्यम से कराया जाएगा।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed