फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pramod and sapna winner in 100 meter sprint

100 मीटर में पुरुष वर्ग में प्रमोद व महिला में सपना ने बाजी मारी

Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
pramod and sapna winner in 100 meter sprint
आदिनॉथ कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. अनि सूर्यवंशी, प्रबंधक प्रदीप जैन व प्राचार्य सुनील जैन रहे। खेल कौशल बीपीएड के छात्र शैलेंद्र सिंह व उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलो में हारना जीतना नही बल्कि भागीदारी करने को विशेष महत्व होता है। विशिष्ट अतिथि ने खेल कोशल की विभिन्न कलाओं के बारे में व उसे आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास को बढ़ावा देने का वादा किया। प्रबंधक प्रदीप जैन ने कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद करने का वादा किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार व शील्ड वितरण की गई। जिसमें 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम प्रमोद, द्वितीय प्रवीन सिंह तोमर व तृतीय विश्राम रहे। 200 मीटर में प्रथम शिवकुमार, द्वितीय अभय व तृतीय रामकुमार रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम अभय प्रताप सिंह, द्वितीय प्रमोद कुमार व तृतीय शैलेंद्र सिंह रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम सपना, द्वितीय वैशाली राजा सिंह तोमर व तृतीय संगीता ने बाजी मारी। 200 मीटर में प्रथम कृष्णा, द्वितीय मोनिका वर्मा व तृतीय उपासना रहीं। गोलाफेंक महिला में प्रथम लाली, द्वितीय शिवांगी नायक व तृतीय पप्पी तिवारी रहीं। चक्का फेंक में प्रथम लाली, द्वितीय शिवांगी नायक व तृतीय मोनिका वर्मा रहीं। गोलाफेंक पुरुष में प्रथम अभिषेक कुशवाहा, द्वितीय प्रवीन सिंह तोमर और तृतीय अशोक कुमार रहे। इस दौरान विनोद कुमार बोद्ध, प्रो. कामता प्रसाद, श्रृंखला पांडेय, डॉ. रोहित जैन, निधि जैन, अश्वनी जैन, अमरेेंद्र, राकेश कुमार, विनीता जैन, रंजना नामदेव, सर्वेष श्रीवास्तव, मधु जैन लाल, बृजमोहन वर्मा, भानुप्रताप वाजपेयी, पुष्पेंद्र यादव, कृष्णा ग्वाला, अनुराग सेन, लक्ष्मी नारायण, अजय सेन, गोविंद, सूरज, सीताराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed