फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pradhan son suiside

खेत में बीज नहीं जमने से पूर्व प्रधान के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
pradhan son suiside
खेत मेें बीज न जमने से पूर्व प्रधान के बेटे ने लगाई फांसी
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम डुंगरिया में खेत में उड़द का बीज नहीं जमने से पूर्व प्रधान के बेटे ने घर में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम डुंगरिया निवासी रघुवीर (28) पुत्र मन्नूलाल अहिरवार ने अपनी चार एकड़ और पिता व अन्य के नाम करीब आठ एकड़ यानि कुल बारह एकड़ जमीन में उड़द का करीब एक क्विंटल बीज बोया था लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने के कारण उसमें अंकुर तक नहीं निकला। इसकी वजह से रघुवीर कुछ दिनों से परेशान था। जब परिजनों व ग्रामीणों ने उससे चिंता का कारण पूूछा तो उसने खेतों में बीज नहीं जमने की बात बताई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात वह घर के कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठा तो उसकी मां ने कमरे के दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजे अंदर से बंद मिले, जिस पर उसकी मां ने अन्य परिजनों को बुलाया और किसी प्रकार दरवाजा खोलकर देखा तो रघुवीर का शव कपड़े के फंदे के सहारे म्यारी पर लटक रहा था। इससे परिजनों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसकी पत्नी मायके गई थी। मृतक की तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों के अनुसार रघुवीर ने कुछ दिन पहले खेतों में उड़द का बीज बोया था, बीज मिट्टी में नहीं जम सका। जिसके चलते वह आठ- दस दिनों से परेशान चल रहा था। संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से रघुवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

-------
ग्राम डुंगरिया में रघुवीर अहिरवार ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार खेत में उड़द का एक क्विंटल बीज बोया था, लेकिन बारिश नहीं होने से बीज खेत में नहीं जमा, जिससे सदमे आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
कृृष्णवीर सिंह, थानाध्यक्ष पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed