{"_id":"61bce81b900a5a3c0336cbcd","slug":"pradhan-arrested-in-murder-case-lalitpur-news-jhs2111710149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का हत्यारा ग्राम प्रधान गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का हत्यारा ग्राम प्रधान गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी में दस दिन पूर्व पत्थर से सिर कुचलकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी ग्राम प्रधान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद चार हत्यारोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी निवासी बब्लू उर्फ कैलाश (45) पुत्र भैयालाल अहिरवार बीते आठ दिसंबर को रात में जब मजदूरी करके लौट रहा था और जब वह गांव में ही बगीचे के पास पहुंचा, तभी पांच लोगों ने उसे घेर लिया और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप लगाए गए। रात करीब साढ़े नौ बजे उसका शव गांव में ही सड़क किनारे पड़ा मिला, जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के भाई प्रीतम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उसके परिवार के ही चार लोगों और ग्राम के प्रधान बलवंत सिंह राजपूत पर बबलू की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या के आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार हत्यारोपियों बृजलाल, खिलावन, सतीश, कोमल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया था, जबकि हत्यारोपी ग्राम प्रधान फरार चल रहा था। अब कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी ग्राम प्रधान बलवंत सिंह को शुक्रवार को उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।