फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power supply to the area remained suspended all day; children were left miserable due to the humid heat.

Lalitpur News: पूरे दिन रही क्षेत्र की आपूर्ति ठप, उमस से बिलबिला गए बच्चे

Fri, 26 Jun 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Power supply to the area remained suspended all day; children were left miserable due to the humid heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। भीषण गर्मी और उमस में बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग छह घंटे बिजली पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में तो बच्चे उमस के चलते बिलबिला गए।
इन दिनों माताटीला में ब्रेक डाउन और कभी तार टूटने, कभी ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पूरे समय बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान घरों में रखे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार सोनी ने बताया कि 66 केवी विद्युत सब स्टेशन पर रखा 10 एमवी ट्रांसफार्मर और दो पांच एमबी के ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग और एक मशीन के बदलने के कारण आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन गंभीर
तालबेहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप खंभे पर चढ़ कर लाइन सही करते समय लाइन मैन देशराज निवासी खांदी मजरा नाटा को करंट लग गया। जिससे वह खंभे से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी में लाकर उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर एसडीओ मनोज कुमार सोनी सहित अन्य कर्मी सीएचसी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed