फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power Poles take over manual switch

विद्युत पोलों पर लगेंगे मैनुअल स्विच

Sat, 27 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 27 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न फीडरों के माध्यम से शहर के 26 वार्डों को बिजली आपूर्ति कर रोशन किया जाता है। लेकिन मुख्य सड़कों व गलियों को रोशन करने के लिए नगर पालिका द्वारा विद्युत विभाग द्वारा स्थापित किए गए विद्युत पोलों पर 3100 स्ट्रीट लाइट्स व ट्यूब लाइट लगाई गई है। विद्युत विभाग द्वारा इन स्ट्रीट लाइट्स के लिए अलग से कोई विद्युत लाइन नहीं बिछाए जाने के कारण मुहल्लों को आपूर्ति करने वाले फीडरों से जोड़ा गया है, जिसके चलते अकेले दिन में ही स्ट्रीट लाइट्स जलने से हर माह लाखों रुपये की बिजली की बर्बादी होती है। इस तरह होने वाली बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा ढाई वर्ष पूर्व दिसंबर 2012 में  विद्युत विभाग को विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट्स को जलाने व बंद करने को ऑन -ऑफ स्विच लगाने के लिए 26 लाख 37 हजार 619 रुपये का भुगतान दो किस्तों में कर दिया था। नपा द्वारा उस समय पोलों पर 400 एंपियर के स्विच लगाने का प्रस्ताव दिया था, ताकि एक साथ कई पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइट्स को संचालित किया जा सके, लेकिन उक्त क्षमता के स्विच नहीं मिलने के कारण यह कार्य ढाई वर्षों से अटका पड़ा था। अब विभाग द्वारा समस्या का समाधान निकालते हुए प्रत्येक पोल पर 63 एंपियर के ऑन-ऑफ स्विच लगाने का निर्णय लिया है। उक्त कार्य के लिए विद्युत विभाग ने नोएडा की पावर टेक कंपनी को जिम्मा सौंपा है। इसके लिए कार्यदाई संस्था द्वारा यह स्विच लगाने के लिए एलटी लाइन पर 16 स्क्वायर एमएम की केबल बिछाई जा रही है। इसके साथ ही चेंज ओवर व कनेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा शहर में कुल 3100 स्ट्रीट लाइट्स के सापेक्ष 2500 स्विच लगाए जाने है। जबकि, अब तक 450 स्विच लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। संस्था के मैनेजर आशीष पांडे ने बताया कि स्ट्रीट लाईट्स पर उक्त ऑन ऑफ स्विच लगाने का कार्य एक महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। हालांकि इस कार्य में पालिका द्वारा दी गई धनराशि के सापेक्ष अधिक स्टीमेट बन सकता है। जिसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed