फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power: overloading incoming machines were not able to afford

बिजली : ओवरलोडिंग नहीं झेल पा रहीं इनकमिंग मशीनें

Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ओवरलोडिंग की स्थिति काफी
विज्ञापन
बिगड़ गई है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक साथ दो फीडर चलाना मुश्किल हो रहा है। पीक ऑवर में तो बार-बार ट्रिप होने से बिजली के उपभोक्ता घंटों परेशान हो रहे हैं।

गर्मी अपने चरम पर है, इससे घरों में बिजली की खपत डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गई है। कूलर, पंखे, एसी सहित अन्य उपकरण चलने का असर उप बिजलीघरों से निकले फीडरों पर भी पड़ रहा है। वर्तमान में नवीन गल्ला मंडी स्थित 33 केवीए से फीडर नंबर 4 व 5 तथा 66 केवीए उप बिजलीघर से फीडर नंबर 1, 3, नेहरू नगर, राजघाट व देवगढ़ जुड़े हुए हैं। ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) मशीनों की क्षमता भले ही 240 एंपियर हो, लेकिन लोड बढ़ने से मशीन खराब न हो इसके लिए 220 एंपियर पर रिले सेट है। इससे अधिक लोड बढ़ते ही बिजली ठप हो जाती है। एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को मजबूरी में फीडर बंद करने पड़ते हैं। कई बार तो टूट- फूट इतनी हो जाती है कि लाइनमैनों को पेट्रोलिंग करने व सुधारने में घंटों का समय लग जाता है।

33 केवीए से जुड़े फीडर नंबर चार का लोड सामान्य दिनों में 110 रहता था, लेकिन वर्तमान में 150 एंपियर चल रहा है। फीडर पांच का लोड 70 के स्थान पर 90 एंपियर चल रहा है। ऐसी स्थिति में फीडर बार-बार बंद होने शुरू हो जाते हैं। हालांकि,  10 एमबीए का ट्रांसफार्मर इन दोनों पर लगा होने के कारण अधिक एंपियर पर भी कुछ समय तक चलता रहता है।

एक साथ न चलाएं उपकरण
विद्युत अधिकारियों की मानें तो नगर के साथ ग्रामीण उपभोक्ता बिजली आते ही सभी उपकरण तेजी से चालू कर देते हैं, जिससे कुछ ही समय में लोड यकायक बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ओसीबी मशीनें बंद हो जाती हैं और फीडर ट्रिप हो जाता है। अधिकारियों ने थोड़ा समय के अंतर पर धीरे-धीरे उपकरण चलाने की बात कही है।


जिले को दी जाए 24 घंटे बिजली
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने जिले को 24 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर रविवार को सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में कोयला, पानी व सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन हो रहा है, इसके बाद भी जिले को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, इसका असर उद्योग धंधों पर पड़ रहा है। बुंदेलखंड विकास सेना कार्यकर्ताओं ने मीडिया प्रभारी राजमल जैन बरया के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर सांकेतिक जाम लगाया और नारेबाजी की। प्रदर्शन में हरविंदर सलूजा, संजय त्रिवेदी, गेंदालाल जैन, ओमकार सिंह तोमर, रामबाबू राजपूत, सुखनंदन सोनी, गफूर खां, बीडी चंदेल, जगदीश झा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed