फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power department received eight new employees

विद्युत विभाग को मिले आठ नये कर्मचारी

Sat, 01 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
जनपद में तीन उपखंडीय विद्युत कार्यालयों में वर्षों से कुशल प्रशिक्षित कर्मियों की कमी चली आ रही है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार उप्र पावर कार्पोरेशन को पत्र लिखकर टीजी- टू कर्मियों की मांग की जा रही थी। जनपद में तीनों उपखंडीय कार्यालय में अब तक 16 कुशल कार्मिकों (टीजी- टू कर्मियों) के सहारे ही कार्य लिया जा रहा है, इस कारण विद्युत अधिकारियों को कर्मियों की कमी के कारण बहुत से कार्य देरी से संपन्न हो रहे थे या फिर कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस वर्ष उप्र पावर कार्पोरेशन द्वारा टीजी- टू कर्मियों की नवीन भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें दो हजार से अधिक कर्मियों की भर्ती की गई, इसके तहत जनपद को नई भर्ती में नियुक्त आठ नए टीजी- टू कर्मियों की सौगात दी गई है। लखनऊ स्थित पनकी कंट्रोल से आदेश पारित होते ही जनपद के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आठों कर्मियों को विभाग के उपखंडीय कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नए कर्मियों की तैनाती से विभाग को विद्युत कार्य में काफी राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed