फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   power department employe supput farmer campaign

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे बिजली अभियंता

Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
power department employe supput farmer campaign
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कृषि कानूनों और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद स्थित विद्युत खंडीय कार्यालय प्रथम में एकत्रित होकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष आकाश सचान ने कहा कि इस बिल में इस बात को प्रावधान है कि किसानों को टैरिफ में मिल रही बिजली की सब्सिडी समाप्त कर दी जाए और बिजली की लागत से कम मूल्य पर किसानों सहित किसी भी उपभोक्ता को बिजली न दी जाए। राकेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार चाहे तो डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों को सब्सिडी दे सकती है। समिति संयोजक देवी सिंह ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चल रहे आंदोलन में कृषि कानूनों की वापसी के साथ किसानों की यह एक प्रमुख मांग है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान एसके कुशवाहा, सहायक अभियंता अनुपम सचान, राजकुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, केके वर्मा, हरप्रसाद, एसपी सिंह, नेहा पांडेय, प्रदीप यादव, लालदास नामदेव, अविनाश कुमार, आशीष यादव राहुल पटेल, बृजेंद्र, हरदयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed