फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   power crisis in narahat area

नाराहट क्षेत्र में दो दिन से नहीं पहुंची बिजली

Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
power crisis in narahat area
electricity bulb.jpg - फोटो : electricity bulb.jpg
डोंगराखुर्द/ललितपुर। विद्युत सब स्टेशन बिरधा से निकले नाराहट फीडर फीडर से जुड़े 24 से अधि गांव की बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। बारिश के चलते हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते 24 से अधिक गांव की बिजली दो दिन से गुल चल रही है।।
विज्ञापन

मंगलवार को बिरधा नाराहट क्षेत्र में तेज बारिश व हवा के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके बाद से नाराहट क्षेत्र के 24 गांवों में बिजली नहीं पहुंची। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते अभी तक विद्युत लाइन ठीक नहीं हो सकी है। बिरधा सब स्टेशन से नाराहट क्षेत्र के गांव में बिजली आपूर्ति की औपचारिकता की जा रही है, जिससे क्षेत्र वासियों को बिजली आपूर्ति के अभाव में तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्रवासियों को दो दिन से अंधेरे में रहकर रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जिससे ग्रामीणों का बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन

----------
जर्जर विद्युत लाइन बनी परेशानी का सबब
बिरधा बिजली सब स्टेशन से नाराहट फीडर के लिए निकली विद्युत लाइनें जर्जर हैं। यह लाइन काफी पुरानी है और कई सालों से मरम्मत नहीं हुई है। यहां के लोग लंबे समय से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से जूझते चले आ रहे रहे हैं। इस क्षेत्र की बिजली लाइन के तार जर्जर हालत में हैं और जगह-जगह झूलते लटकते हुए नजर आते हैं। कुछ ही समय यदि तेज हवा चलती है या बारिश होने पर लाइन में फाल्ट में आ जाती है और तार टूटकर गिर जाते हैं। ऐसा यहां लगातार कई वर्षों से हो रहा है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस वजह से कई गांव की बिजली गुल हो जाती है और कभी कभी तो जन एवं धन हानि भी हो जाती है। चालीस किलोमीटर से ज्यादा लंबी हाईटेंशन लाइन होने से यहां फॉल्ट खोजने में कर्मचारियों को दिन भर लग जाता है अगर लाइन रात में फाल्ट में चली गई, तो पूरी रात दिन बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लाइन फाल्ट में है, पहली बारिश होने की वजह से फॉल्ट खोजने में समय लग रहा है। जेई और लाइनमैन दोनों फॉल्ट देखने में लगे हुए है।
-चन्द्रभान सिंह, उपखंड अधिकारी विद्युुत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed