पोस्टकार्ड लिखकर मांगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले को चौबीस घंटे बिजली देने संबंधी मांग को लेकर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन के क्रम में बुधवार को रामधुन गाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे गए, जिसमें जिले को चौबीस घंटे बिजली देने की मांग की गई।
बुधवार को घंटाघर प्रांगण में आंदोलन के दूसरे दिन रामधुन गाई गई, इसके बाद बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड लिखे गए, जिसमें मुख्यमंत्री से मांग की गई कि जिले को चौबीस घंटे बिजली दी जाए, युवाओं को रोजगार दिए जाएं और सीआरएस फंड से गांवों का विकास कराया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, प्रदेश सचिव हरिकिशन बाबा, अनिल जैन सीमा, अमित प्रिय जैन, रामस्वरूप देवलिया, इंदर राजा, रामनरेश दुबे, समद खां, विवेक व्यास, अंकित यादव, रामगोपाल अहिरवार, राजकुमार जैन, अखिलेश जैन, सुरेंद्र जैन, अमन शुक्ला, सददाम, मुकेश रजक, संजीव हुंडैत आदि उपस्थित रहे।