{"_id":"6a46b8d7f397f4e8520e4214","slug":"possession-not-obtained-even-after-demarcation-aggrieved-party-appeals-to-the-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1025-159006-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हदबंदी के बाद भी नहीं मिला कब्जा, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हदबंदी के बाद भी नहीं मिला कब्जा, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। तालबेहट तहसील के लडवारी गांव निवासी दुर्गाप्रसाद पुत्र हरीराम ने अपनी हदबंदीशुदा भूमि पर कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि उनकी भूमि का सीमांकन करके राजस्व विभाग ने 27 जून को पत्थर गाड़े थे।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही विपक्षी ने सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर और चीरा उखाड़कर फेंक दिए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। वे लोग अभी भी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं और कब्जा हटाने से इंकार कर रहे हैं। पत्र में जिलाधिकारी से राजस्व एवं पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि पर कब्जा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।