फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Positive thinking will only succeed in life

सकारात्मक सोच से ही जीवन में मिलेगी सफलता

Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking will only succeed in life
ललितपुर। 42वें जनपदीय युवक समारोह का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मैदान में खेल भावना से उतरने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेटीसी ग्राउंड में डीएम डा. रूपेश कुमार ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने दौड़ में स्वस्थ्य परंपरा का निर्वहन किया है। इससे मन में खेल भावना उत्पन्न होगी। इसके पश्चात नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीत गया।
विज्ञापन

 गोला फेंक में जानकी राजा प्रथम, चांदनी द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के पक्ष में सपना प्रथम, शिवानी बुंदेला द्वितीय और आरती नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में ज्योति ताम्रकार प्रथम, शिवांगी द्वितीय व सुलेखा श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बालक वर्ग के पक्ष में निहाल सिंह प्रथम, राज आचार्य द्वितीय और प्रदीप ने तृतीय प्राप्त किया। विपक्ष में भरत आनंद प्रथम, नरेंद्र कुशवाहा द्वितीय व रूपलाल कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में जीजीआईसी ललितपुर प्रथम, जीजीआईसी तालबेहट द्वितीय और नगर पालिका बालिका इंटर कालेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज गुढ़ा प्रथम, राजकीय इंटर कालेज माताटीला द्वितीय व किसान इंटर कालेज बिरधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कवि दरबार के बालिका वर्ग में जीजीआईसी महरौनी प्रथम, जीजीआईसी ललितपुर द्वितीय, जीजीआईसी तालबेहट तृतीय व  नगर पालिका इंटर कालेज ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज गुढ़ा प्रथम, किसान इंटर कालेज द्वितीय व बुंदेलखंड इंटर कालेज जाखलौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 लंबी कूद में राजेंद्र प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व शोभाराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गोविंद ने प्रथम, भूपेंद्र ने द्वितीय व इंद्रजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में शिवम ने प्रथम, राजेंद्र ने द्वितीय व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में शैलेंद्र ने प्रथम, विक्रम सिंह ने द्वितीय व महेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

लंबी कूद में चाली यादव, अजीत, राहुल यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सौ मीटर दौड़ में मनोज यादव प्रथम, शिवम सोनी द्वितीय व गोल्डी राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस मौके पर डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह, पूनम मलिक, केदारनाथ तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, शहीद मंसूरी, सजन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed