{"_id":"5f9070e78ebc3e9bbe713638","slug":"pond-and-open-pit-become-dead-call-lalitpur-news-jhs1792224142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे खुले पोखर व खदानें बन रहीं मासूमों की काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे खुले पोखर व खदानें बन रहीं मासूमों की काल
विज्ञापन
basic school.j
- फोटो : basic school.j
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद के थाना बार, नानाहट, मड़ावरा व तालबेहट क्षेत्र में खेतों में बने पानी से भरे खुले पोखर और खदानें मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। बीते कुछ माह में पांच घटनाओं में पानी में डूबने से 12 मासूम बालकों की मौत हुई है। इसमें सबसे खास बात यह है कि सभी बालक जोड़ी से नहाने तालाबों पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी डूबने से मौतें हुई हैं। इन पांचों घटनाओं में कोई भी बालक अकेला नहीं रहा, इनमें किसी भी हादसे या घटना में दो बालक, तो किसी में तीन और बीते रोज पूराकलां के ग्राम झांवर में चार बालकों की एक साथ संदिग्ध अवस्था में डूबने से मौत हुई है। यह सभी घटनाओं मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई, नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां, बार क्षेत्र के चिगलौआ और ग्राम पारौन में और पूराकलां के ग्राम झांवर में हुई हैं।
केस एक
22 नबंवर 2019 को थाना मड़ावरा के ग्राम सौंरई में एक ही परिवार की चार बच्चे रवि, मान, अमित और अंशुल गांव से बाहर निकलकर रोहिणी नदी में नहाने चले गए थे, इनमें से तीन चचेरे भाई अमित (12 वर्ष) पुत्र सुनील रैकवार, रवि (07 वर्ष) पुत्र गोकल रैकवार और तीसरा मान (07 वर्ष) गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। हालांकि चौथे बालक अंशुल ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। इनमें तीनों भाई चचेरे थे और अपने-अपने माता पिता की इकलौती संतान थे।
केस दो
ढाई माह पूर्व 22 अगस्त को ग्राम डोंगराकलां में एक खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। इनमें ग्राम डोंगराकलां निवासी रियाज (12 वर्ष) एवं रोजिश (08 वर्ष) पुत्रगण रफीक की गांव के बाहर सड़क किनारे खदान में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
केस तीन
बीते दो माह पूर्व 19 अगस्त को थाना बार के ग्राम पारौन निवासी हरनाम का पांच वर्षीय पुत्र रविंद्र और हरनाम की बहन का छह वर्षीय पुत्र मोनू घर से कुछ ही दूरी पर बने एक पोखर में नहाने गए थे, जहां वह अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए और उनकी मौत हो गई थी।
केस चार
बीते डेढ़ माह पूर्व 11 सितंबर को थाना बार के ग्राम चिगलौआ निवासी गौरव (08 वर्ष) पुत्र घनश्याम चंदेल एवं अर्पित (08 वर्ष) पुत्र हिम्मत गांव में ही खेलते खेलते एक पानी से भरे गड्डे में नहाने लगे, जिसमें गौरव डूब गया और अर्पित बचाने गया तो वह भी डूबने लगा, लेकिन आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अर्पित को बचा लिया था। जबकि गौरव की मौत हो गई थी।
केस पांच
बीते दिवस थाना पूराकलां के ग्राम झांवर में एक ही परिवार के दो भाइयों में दो-दो पुत्रों रवींद्र, बृजेंद्र, अरविंद व नरेंद्र की मछली पालन वाले तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई, जिनकी मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है कि आखिर एक साथ चार मासूमों की मौत कैसे हो गई।