फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Polls : Giants prepare fight to beat

पंचायत चुनाव: दिग्गज ताल ठोंकने को तैयार

Thu, 17 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में विभिन्न दलों के दिग्गज नेता ताल ठोकने को तैयार बैठे हैं। दावेदारों की संख्या ज्यादा होने से टिकट भी फाइनल नहीं हो पा रहे हैं। चुनाव में उतरने को बेताब दावेदार टिकट पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी गोटियां फिट करना शुरू कर दिया है। इससे पंचायत चुनाव में रोचकता बढ़ गई है।

जिला पंचायत सदस्य की  सीटों का आरक्षण तय कर दिया गया है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों में टिकट के  लिए मारामारी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी से नाराहट सीट पर ब्रजभान पटेल, बालाबेहट सीट पर सुक्मा सहरिया, बिरधा सीट से प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन बाबा के पुत्र दीपक बाबा, जाखलौन सीट पर रक्खन अहिरवार, जखौरा सीट पर सुजान  सिंह, रामअवतार, खितवांस सीट पर हरचरन कुशवाहा की पत्नी टिकट के लिए दावेदार हैं। समाजवादी पार्टी में एक सीट पर एक से अधिक दावेदार हैं। कई तो टिकट नहीं मिलने की स्थिति में बागी तेवर दिखा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में बांसी सीट से लीलाधर दुबे कुल्लू, बुढ़वार सीट पर वर्तमान अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, चचेरे भाई राजकुमार परौंदा, यंगवीर सिंह, पूराकलां सीट से स्वामी प्रसाद यादव, कैलगुवां सीट पर रूप सिंह भूरे की पत्नी, दीवान विक्रम सिंह की पत्नी, खितवांस सीट पर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की पत्नी, भतीजे हरिओम निरंजन की माताजी, बानपुर सीट पर महासचिव खिलान सिंह, थनवारा सीट पर तिलक सिंह बानौली, करनपाल, बिरधा सीट से मुन्नालाल रजक के पुत्र धर्मेंद्र  रजक, जखौरा सीट से ज्योति सिंह, पारौन सीट से फूल सिंह प्रधान बस्तगुवां,  केहर सिंह बुंदेला सेमराडांग, जाखलौन सीट से नपा के पूर्व चेयरमेन रमेश  खटीक के पुत्र राजकुमार खटीक, भाजपा में भी दावेदार कम नहीं हैं। कई सीटों  पर एक से अधिक दावेदार हैं। प्रमुख रूप से खितवांस सीट पर रामेश्वर सड़ैया अपने परिवार के सदस्य, बिरधा सीट से संतोष रजक टिकट मांग रहे हैं। मन्नू  कोरी के परिवार के सदस्य भी दावेदारी जता रहे हैं। बसपा में थनवारा सीट से किशोरीलाल कुशवाहा, जयराम प्रधान, बानपुर सीट से आशीष रिछारिया, नाराहट सीट से दामोदर पटेल, जाखलौन सीट से जोनल कोआर्डिनेटर  बाबूराम, जखौरा सीट से गंधर्व बाबू की पत्नी, दयाराम प्रधान, बांसी सीट से  बंटी जैन, मोहन रैकवार, भगवान दास अहिरवार, भगवत कुशवाहा, बार सीट से मोहन  कुशवाहा, पूराकलां सेवाराम लोधी, बुढ़वार सीट से सुनील चौबे, उमाशंकर चौबे,  कीरथ लोधी, पारौन सीट से श्यामलाल कुशवाहा, थाना सीट से अमर कुशवाहा, महेश  कुशवाहा रजिस्ट्री लेखक, खांदी सीट से अशोक कुशवाहा, डा. राजाराम कुशवाहा,  दयाराम, कैलगुवां सीट से रहीश राजपूत की पत्नी ने टिकट के लिए दावेदारी की  है। 

विज्ञापन

परिवार वाद को बढ़ावा दे रहे नेता

परिवारवाद  को लेकर भले ही गलत ठहराया जाता हो। लेकिन, लगभग सभी दलों में परिवारवाद हावी दिखाई दे रहा है। जहां सीटें बदल गई हैं, वहां से उनके परिजन दावेदारी जता रहे हैं।

...... 

अधिकारी व कर्मचारियों को भा रही नेतागिरी

कई अधिकारी व कर्मचारियों को राजनीति खूब भा रही है। कई अपने परिजनों के लिए टिकट मांग रहे हैं।

---------

सदर विधायक मुश्किल में  

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित अधिकांश सीटों पर कुशवाहा जाति के लोग दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में सदर विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि सदर विधायक स्वयं कुशवाहा समाज के हैं। ऐसे में जिसे टिकट के लिए मना करेंगे, उसकी नाराजी झेलनी पड़ेगी। इसको लेकर विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed