फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   poll counting

चक्रवार वोटों की गिनती पर रही लोगों की नजर

Mon, 03 May 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
poll counting
ललितपुर। विकासखंड मुख्यालयों पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना चक्रवार की गई। इस दौरान उपस्थित मतगणना एजेंटों की नजर प्रत्येक चक्र में मिलते मतों पर रही। जिन ग्राम पंचायत के प्रधान पद की परिणामों की घोषणा हुई, उन ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों ने प्रत्येक चक्र में मिले मतों की समीक्षा की। इससे वह इसका पता लगाने में कामयाब रहे कि उन्हें किस क्षेत्र से कितने मत मिले और कहां उनकी कमजोर अथवा बेहतर स्थिति रही। उधर, किस गांव में कौन प्रत्याशी जीतेगा और जीत का आधार क्या होगा, इसको लेकर भी लोगों की चर्चाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

-----
जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ी, वैसे-वैसे खिसके प्रत्याशी
जैसे-जैसे मतों की गणना के चक्र बढ़ते गए, वैसे-वैसे परिणाम की तस्वीर साफ हो गई। जिन प्रत्याशियों ने देखा कि अब हार निश्चित है तो उन्होंने अंतिम चक्र की गिनती का इंतजार नहीं किया और धीरे से मौका पाकर मतगणना स्थल से निकल गए। हालांकि, अभिकर्ता अंत तक डटे रहे। जो जीतने वाले प्रत्याशी थे, वह पूरी मतगणना कराकर ही स्थल से बाहर निकले।
विज्ञापन

------
जीत मिलते ही समर्थकों ने लाद दी गले में मालाएं
जिन प्रत्याशियों को चुनाव में कामयाबी मिली, उनकी जानकारी लगते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जीते प्रत्याशी के गले में फूलों की माला डाल दी। प्रशासन द्वारा लगाई रोक होने के कारण विजयी जुलूस नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सोशल मीडिया से जुटाते रहे जानकारी
कोरोनाकाल में संक्रमण से बचने के लिए कई लोग अपने घर से नहीं निकले। इसके बाद भी चुनाव के प्रति उत्सुकता में कोई कमी नहीं थी। पल-पल की जानकारी के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। व्हाट्सएप ग्रुपों पर लोग चुनाव की जानकारी साझा करते रहे। कई लोगों को जीत की जानकारी भी व्हाट्सएप व फेसबुक से मिल सकी। अब लोग जीत की शुभकामनाएं भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed