फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   politicals parties favour protest students

छात्रों के समर्थन में आए राजनैतिक दल

Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
politicals parties favour protest students
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में वार्ता के लिए बुलाए गए छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस व स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड ने अफसरों को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों पर डंडे फटकारने की निंदा कर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन छात्रों के हित में सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपनी नीति के तहत उत्तर प्रदेश के छात्रों को औसत नंबर देकर अगली कक्षा में प्रमोट किया है कई विद्यालयों की गलती के कारण प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं के अंकतालिकाओं के नंबर अंकित होकर नहीं आए हैं। जिससे वह अगले कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। ऐसी ही एक गलती राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों से हुई । इस कारण 877 विद्यार्थियों के नंबर अंकतालिका में अंकित नहीं हो पाए हैं। छात्र अपनी अंकतालिका में नंबर अंकित करवाने के लिए शासन-प्रशासन से शांतिपूर्वक तरीके से एक महीने से प्रदर्शन रहे हैं। बीते रोज जिला प्रशासन ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, जहां वार्ता विफल होने के बाद छात्रों पर पुलिस ने लाठियां फटकारी और साथ ही जलती हुई लकड़ी से मारा गया। जिससे कई छात्र घायल हुए। आरोप है कि पुलिस ने कुछ छात्रों को कोतवाली में भी बैठाया गया और कुछ छात्रों को शांति भंग के तहत पाबंद किया गया। देर रात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता के उपरांत उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्कूल प्रशासन एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग
कांग्रेस ने राज्यपाल से छात्रों की अंकतालिका को तुरंत सही करवाने एवं लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा कोतवाली में विपक्षी नेताओं से अभद्रता करने व पता करके पुलिस व दरोगा को निलंबित करने, उच्चस्तरीय जांच कराकर स्कूल प्रशासन एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, ओवैस खान, बहादुर, प्रदीप रिछारिया, नवनीत किलेदार, पुनीत देवलिया, राकेश रजक, रामनरेश दुबे, मनीष श्रीमाली, अजीत कुमार, राहुल गोस्वामी, समद पठान, गजेंद्र सिंह परमार, संजय जाटव, मोहम्मद आसिफ, महेंद्र पनारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बर्ताव गलत एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन
स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अंक तालिका में छात्रों के अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। जिसको लेकर छात्र पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंप रहे हैं लेकिन प्रशासन शासन द्वारा कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर कल राजकीय इंटर कॉलेज में वार्ता के लिए बुलाए गए छात्रों के ऊपर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जो बर्ताव किया गया वह गलत एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ है, जिसको लेगा स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देव महेशपुरा, मुकेश कुमार करमरा, भागीरथ, शशिकांत लोधी करमरा, निहाल राजपूत, माधव सिंह अरविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed