फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Polio drop feed two lack children target

दो लाख बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का रखा लक्ष्य

Sat, 04 Jan 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Polio drop feed two lack children target
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने 19 जनवरी से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के मद्देनजर जिला टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान बताया कि इस अभियान में कुल 207535 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान में कुल 805 बूथ और 461 हाउस टू हाउस टीमें तथा 125 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 19 जनवरी को बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक से आच्छादित करना है। स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को आच्छादित करने के लिए 25 ट्रांजिट टीमें भी बनाई गईं हैं। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सभी स्कूलों में पोलियो बूथ के एक दिन पहले शनिवार 18 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली निकाली जाएगी और 19 जनवरी को पोलियो बूथ के दिन विद्यालय खुले रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिड डे मील के साथ प्रत्येक विद्यालय में खीर भी बनवाई जाए। अभियान से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत करायें, साथ ही कंट्रोल रूम से संपर्क कर टोल फ्री नंबर 05176-272335 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलराम वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed