फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Policemen showed amazing stunts in Mallakhamb

Lalitpur News: मल्लखंभ में पुलिसकर्मियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Policemen showed amazing stunts in Mallakhamb
ललितपुर। पुलिस लाइन में 13वीं अंतर जनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। कानपुर जोन के आठ जनपदों से आई पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। यह प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

कानपुर जोन के कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़, झांसी सहित मेजबान ललितपुर की टीमों ने मल्लखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बैंड पर राष्ट्रीय धुन के साथ अभिवादन और परेड की। इसके बाद पहले दिन व्यक्तिगत प्रतियोगिता शुरू हुई। खिलाड़ियों ने मल्लखंभ पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, जिनको देख दर्शक रोमांचित हो गए और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों के करतब और संतुलन के आधार पर अंक दिए। पहले दिन व्यक्तिगत प्रतियोगिता पूरी हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी सहित सभी जनपदों के टीम मैनेजर, कोच, खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
मल्लखंभ प्रतियोगिता में कानपुर जोन के सभी जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी फाइनल में भाग लेंगे। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed