फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police will be in line saluting the flag

पुलिस लाइन में दी जाएगी तिरंगा को सलामी

Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाने के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड को तैयार कर लिया गया है। तिरंगे को फहराने के बाद इसे अतिथियों द्वारा सलामी दी जाएगी।
विज्ञापन


लगभग 15 दिनों से पुलिस लाइन ग्राउंड को तैयार करने के लिए पुलिस विभाग प्रयासरत था। लगातार हो रही परेड की रिहर्सल की निगरानी पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह कर रहे थे। उन्होंने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


परेड की फाइनल रिहर्सल की गई। साथ ही परेड के बाद होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। बच्चे देश भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में आकर्षक रंगोली सजाई गई है। गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण सुबह साढ़े आठ बजे किया जाएगा।

छह टोलियों की परेड होगी आकर्षक
प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर छह टोलियों की परेड आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें सशस्त्र बल, नागरिक पुलिस बल, महिला पुलिस टोली, पुलिस कार्यालय, एनसीसी व पीएससी की टोली शामिल रहेगी। इसके अलावा वन विभाग, जल संस्थान, सूचना विभाग, उद्योग विभाग, बचत विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा, सौर ऊर्जा, कृषि विभाग और उद्यान विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

रात्रिकालीन गश्त देखी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने रविवार व सोमवार की रात रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को परखा।


एसपी के निर्देश पर सीओ सदर ओंकार सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह यादव, एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई राजबाबू यादव, एसआई शिवपाल सिंह, महेश कुमार आदि ने विभिन्न टीमें बनाकर होटलों, सार्वजनिक जगहों आदि स्थलों पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed