फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police, theft

पुुलिस कर्मी के सूने घर से उड़ाया लाखों का माल

Wed, 23 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 23 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
police, theft
ललितपुर। नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुहल्ला आजाद पुरा में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पुलिस कर्मी के घर को निशाना बनाया और उसके घर से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा निवासी पुलिस कर्मी बृजभान सिंह यादव इटावा जिले के चौबीया थाना में तैनात है। वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार को वह घर का ताला डालकर परिजनों के साथ तालबेहट रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार की सुबह जब वह अपने घर वापस लौटा तो उसने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। साथ ही दरवाजा किनारे पर कटा था। इससे उसे आशंका हुई, जब वह अंदर गया तो तीन कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उसने तलाशी ली तो वहां रखे 30 हजार रुपये व करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इस पर उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर, मुहल्ला गांधीनगर में आरसी शर्मा के मकान में किराए से रहने वाला रेलवे कर्मी पुरुषोत्तम रात्रि में ड्यूटी पर गया था। मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर करीब साढ़े चार हजार रुपये पार कर दी। जब वह सुबह ड्यूटी से लौटा तो ताला टूटा पड़ा था। हालांकि, उसने सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी कई चोरियां
नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला आजादपुरा में सोमवार की रात जिस सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। करीब एक सप्ताह पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले जगदीश झा के सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। घटना के दौरान जगदीश अपने परिजनों के साथ नातिन की शादी में इंदौर गया था। करीब दो माह पूर्व मुहल्ले में रहने वाले नगर पालिका के लिपिक अभिषेक चौबे के घर पर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पहल भी आजादपुरा व नई बस्ती में चोरी की दर्जनों घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।


किरायेदारों का सत्यापन न होना एक वजह
ललितपुर। मुहल्ला आजादपुरा व नई बस्ती में हुई चोरी की घटनाओं में चोरों ने अधिकतर उन घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें मान में कोई नहीं था। इससे यह तो साबित होता ही है कि चोरों को पहले से ही जानकारी रहती है कि किस घर में कोई नहीं है और किस घर में नकदी व अधिक जेवर मिल सकता है। मकान मालिकों के बाहर जाते ही उसरी रात चोरी हो जाने से इस बात से भी नजरें नहीं फेरी जा सकती हैं कि आरोपी मुहल्ले के घरों पर अपनी नजर बनाए रहते हैं। अगर इन पहलुओं को देखा जाए तो आजादपुरा व नई बस्ती में सबसे अधिक किरायेदार रहते हैं। नगर में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed