फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police should make people aware about cyber crime

Lalitpur News: साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करे पुलिस

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police should make people aware about cyber crime
एसपी ने थाना व कोतवाली पुलिस को गांव-गांव जाकर जागरूक करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत सभी थानों व कोतवाली में तैनात पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद मेें हाल ही के दिनों में साइबर ठगों के द्वारा आए दिन लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। प्रतिदिन दस से पंद्रह शिकायतें थाना-कोतवाली से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंच रही हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जोकि ठगी का शिकार हो जाने के बाद पुलिस से शिकायत करने नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानों व कोतवाली पुलिस को अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने को कहा है। इसमें अनजान वेबसाइट पर क्लिक न करने, अनजान व्यक्ति को बैंक खाता सहित ओटीपी नंबर न बताने को लेकर जागरूक लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं थाना-कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी भी अपने बीट क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं को मोबाइल फोन चलाते समय साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक करेंगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर पुलिस लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें बचाव करने को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed