फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police man threaten farmer, snach money

ग्रामीण से रुपए लेने और मारपीट में सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 18 Aug 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
police man threaten farmer, snach money
police - फोटो : police
जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी के मजरा खिरकन निवासी किसान को चौकी बुलाकर लॉकअप में बंद करने की धमकी देते हुए रुपये लेने और थप्पड़ मारने के कारण कान के पर्दे फटने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बांसी के मजरा खिरकन निवासी सिरनाम ने थानाध्यक्ष जखौरा को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि बीते चार अगस्त को दोपहर 11 बजे ग्राम बांसी मजरा खिरकन निवासी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने कहा कि पुलिस चौकी चलो, पुलिस ने बुलाया है। वहां पर मौजूद पुलिस कांस्टेबिल ने वर्दी का रौब दिखाते हुए लॉक में बंद करने की धमकी दी और उससे रुपए ले लिए। मारपीट से उसके कान में चोट आई। वहीं इसी गांव के ज्ञानी कुशवाहा ने भी उक्त पुलिस कर्मचारी पर मारपीट और लॉकअप में बंद करने की धमकी देते हुए छह हजार रुपये लेने के आरोप लगाए थे। इस मामले में बीते रोज रविवार को थाना जखौरा के सामने ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बांसी चौकी का मामला सामने आया है, आरोप लगाया है कि सिपाही द्वारा किसान को मारा गया है, जिससे उसके कान के पर्दे फट गए हैं और किसान से पैसे लेने लेने की शिकायत की गई है। इस मामले में सिपाही का तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ तालबेहट को इसकी जांच सौंपी गई है। किसान का मेडिकल कराने के लिए थानाध्यक्ष जमौरा को निर्देश दिए हैं, मेडिकल रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed