{"_id":"65eb6c5940c51e56510d03b4","slug":"police-kept-strict-vigil-near-temples-and-pagodas-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111534-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंदिरों-शिवालयों के पास रहा पुलिस का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंदिरों-शिवालयों के पास रहा पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंदिरों-शिवालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहे। एएस चेक टीम ने संदिग्ध लोगों, सामानों, दुकानों, मंदिर परिसर में जांच की।
शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां उमड़ी भीड़ और विभिन्न स्थानों से निकाली जाने वाली शिव बरात में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। पुलिस कर्मी सुबह से ही निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात हो गए। सादे कपड़े में भी पुलिस कर्मी अराजक तत्वों पर नजर रखे रहे। पुलिस ने आसमान से ड्रोन के जरिये निगरानी की। स्थानीय खुफिया टीमें भी भ्रमणशील रहीं। एएस चेक टीम ने मंदिर परिसर में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तुओं की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की। मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक पदार्थों को चेक किया गया। पुलिस अधिकारी क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
-- -- -- -- --
मंदिरों व शिवालयों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। शिव बरात में भी पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में लगे रहे। ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। -मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक