फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police is busy identifying the miscreants who damaged Dr. Ambedkar's statue

Lalitpur News: डॉ. आंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police is busy identifying the miscreants who damaged Dr. Ambedkar's statue
थाना जखौरा के ग्राम पिपरा स्थित पार्क में लगी मूर्ति क्षतिग्रस्त होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पार्क में लगी आंबेडकर मूर्ति के क्षतिग्रस्त करने के मामले की जांच-पड़ताल करते हुए अराजक तत्वों को चिह्नित करने में पुलिस जुट गई है। गांव के लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई है।

थाना जखौरा के ग्राम पिपरा में स्थित पार्क में लगी आंबेडकर की मूर्ति शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर ग्रामीणों सहित भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था और वह मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर एसडीएम तालबेहट सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। यहां ग्रामीणों सहित भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम तालबेहट को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने थाना जखौरा पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को थाना जखौरा पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की। साथ ही मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित करने में जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed